फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to the bursting of the minors track, many bigha crops were drowned in banda

Banda: माइनर की पटरी फटने से कई बीघा फसल डूबी, किसान बोले- सही तरीके से नहीं होती सफाई, हर बार ऐसा ही होता है

Sat, 14 Jan 2023 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 06:02 PM IST
सार

महुटा माइनर की पटरी फटने से किसानों की कई बीघा फसल डूब गई। किसानों ने सही तरीके से सफाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि हर बार ऐसा ही होता है। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Due to the bursting of the minors track, many bigha crops were drowned in banda
नहर की पटरी फूटने से डूबी खेत में खड़ी फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में नहरों में पानी छोड़ते ही बदौसा कस्बा के पास महुटा माइनर की पटरी फटने से कई किसानों की करीब आधा सैकड़ा फसल डूब गई। शनिवार सुबह खेतों की तरफ पहुंचे किसानों को पटरी फटने से फसलें डूबने की जानकारी हुई।

विज्ञापन

किसानों ने माइनर की सही तरीके से सफाई व पटरी की मरम्मत नहीं होने से फटने की बात कही है। उन्होंने विभाग की लापरवाही से हर बार इसी तरह नुकसान होने की बात कही है। बता दें कि महुटा माइनर में सफाई व पटरी की मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति का खामियाजा क्षेत्रीय किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात नहर में पानी छोड़े जाने के बाद बदौसा कस्बा से निकले माइनर की पटरी फट गई। इससे कई किसानों की रबी की फसल डूब गई। शनिवार सुबह खेतों की तरफ पहुंचे किसानों ने फसल डूबी देखी, तो उन्हें माइनर की फटरी फटने की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के करीब 10 किसानों की 30 बीघा के आसपास फसल डूबना बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब भी पानी छोड़ा जाता है, कहीं न कहीं पर पटरी फट जाती है। इसमें कई किसानों की फसल डूब जाती है। किसानों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि उनकी गेहूं, चना व मसूर की फसल डूबी है। किसान देवीदीन ने बताया कि पांच बीघा गेहूं और तीन बीघा चना की फसल डूबी है। गया साहू ने भी करीब दो से पांच बीघा तक फसल डूबने से नुकसान की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने जिला स्तरीय अफसरों से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed