{"_id":"5bf58332bdec2269bb4210c3","slug":"due-to-molestation-girl-committed-suicide-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के घर से निकला युवक तो लोग पकड़कर पीटने लगे, फिर किशोरी ने फांसी लगा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के घर से निकला युवक तो लोग पकड़कर पीटने लगे, फिर किशोरी ने फांसी लगा ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवक को घर से निकलकर भागता देख परिजनों ने दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच घर की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती के चाचा ने युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना यूपी के बांदा जिले की है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को तड़के पड़ोसी युवक सुरेंद्र शर्मा पुत्र लल्लू एक घर से निकलकर भाग रहा था। घरवालों की नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया तथा पिटाई की। परिजन उसे पीट रहे थे तभी मौका पाकर घर के अंदर 26 वर्षीय युवती ने अपना दुपट्टा छत के छल्ले में बांधा और फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
युवती के परिजनों का कहना था कि युवक की छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि लोक लज्जा वश युवती ने आत्महत्या की है। वह अविवाहित थी। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। मां मायके में थी। भाई खेत गया था। युवती घर में अकेली थी। खेत से लौटने पर भाई ने पड़ोसी युवक को घर से निकलकर भागते देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।