{"_id":"6457541ed839e2541f048216","slug":"due-to-excessive-drinking-in-banda-unconscious-middle-aged-man-was-exorcised-doctors-declared-him-dead-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे ने ली जान: अधिक शराब पीने से अचेत हुआ अधेड़, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे ने ली जान: अधिक शराब पीने से अचेत हुआ अधेड़, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Sun, 07 May 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 07 May 2023 01:04 PM IST
सार
Banda News: अतर्रा थाना क्षेत्र में शराब के अधिक सेवन से अधेड़ की मौत हो गई। दरअसल, अधिक नशे के चलते अधेड़ अचेत हो गया था। इस पर परिजन झाड़-फूंक कराते रहे। इसके बाद फायदा ने होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में शराब पीने से अचेत हुए अधेड़ की उपचार में देरी होने के कारण मौत हो गई। कई घंटों की झाड़-फूंक के बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन थाना पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
तुर्रा गांव निवासी बरातीलाल (42) पुत्र श्यामलाल को परिजन शनिवार की रात अचेत में सीएचसी लेकर आए। यहां ड्यूटी में तैनात डॉ. अरविंद ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई मूलचंद्र ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ शनिवार की शाम को शराब अधिक पी लेने से अचेत हो गए थे।
विज्ञापन
उनको काफी देर तक होश नहीं आया, तो परिजन गांव में ही झाड़-फूंक कराने को ले गए। वहां पर भी जब कोई आराम नहीं दिखा, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाए। यहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन