{"_id":"633d6d58f9083f5d2f449c92","slug":"due-to-continuous-heavy-rains-in-unnao-problems-increased-due-to-water-logging-at-various-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"“आफत की बारिश”: उन्नाव में लगातार तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
“आफत की बारिश”: उन्नाव में लगातार तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशानियां
Wed, 05 Oct 2022 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:11 PM IST
सार
जिले में सुबह चार बजे से तेज भारी बारिश के कारण परेशानियां बढ़ गई हैं। यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, दशहरा की तैयारियां प्रभावित हुई हैं और रावण के पुतलों धुल गए हैं। इसके अलावा किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्नाव में तेज बारिश से बढ़ी मुसीबतें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र मे भारी कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभरावकी समस्या हुई, तो कई सड़कें बंद हो गई हैं। बता दें कि जिले में सुबह चार बजे से हो रही लगातार तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
शहर में मुख्य मार्ग सहित तमाम मोहल्लों में भीषण जलभराव है। नाली नाले उफनाने से गंदा पानी घरों और दुकानों में भर गया है। नगर पालिका ने कई स्थानों पर पम्पसेट लगा कर पानी निकालने की कवायद शुरू की है। हालांकि शहरवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं, धान की फसल के लिए बारिश से फायदा हुआ है, लेकिन सब्जी की खेती को नुकसान है। इसके अलावा शहर के संकेत धाम रामलीला मैदान में भीषण जल भराव से आज की रामलीला के मंचन पर असमंजस है। आवास विकास कॉलोनी स्थित वृंदावन गार्डन में आज होने वाला रावण पुतला दहन की तैयारियां प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां बनाया गया पुतला भी बारिश होने से टूट गया है। बता दें कि बेमौसमी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेत और सडकें जलमग्न हैं। ऐसे में प्रशासन के उन दावों की पोल खुल रही है, जो विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।