{"_id":"636140a3fae1bd1a99565fb4","slug":"dso-got-furious-when-the-question-was-raised-on-the-kotedars-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: कोटेदारों पर उठा सवाल तो भड़के डीएसओ, पूरा राशन मिलने के बाद कटौती की हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: कोटेदारों पर उठा सवाल तो भड़के डीएसओ, पूरा राशन मिलने के बाद कटौती की हुई थी शिकायत
Tue, 01 Nov 2022 09:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सवाल करने पर जिला पूर्ति अधिकारी भड़क गए और आपा खो बैठे। उनका वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएसओ देवमणी मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में कोटेदारों की राशन में घटतौली करने की शिकायतें आए दिन होती हैं। मंगलवार को ऐसी ही एक शिकायत पर डीएसओ देवमणी मिश्रा शिकायतकर्ता पर ही भड़क उठे। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शिकायतकर्ता ने कोटेदार को पूरा राशन मिलने के बाद भी कटौती की शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर डीएसओ ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शिकायतकर्ता को ही दोषी बता दिया। डीएसओ देवमणी मिश्रा ने बताया कि कोटेदारों को राशन पूरा व समय से मिलता है। गोदामों में राशन की कमी के कारण कुछ दिन देरी हो जाती है, जिसे माह के आवंटन में पूरा कर लिया जाता है।
विज्ञापन
कोटेदार की घटतौली की शिकयत पर जांच कर कार्रवाई की जाती है। बता दें कि जिला पूर्ति कार्यालय अक्सर विवादों में रहता है। मंगलवार को फिर ऐसी ही एक घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कोटेदार को कम राशन आवंटित किए जाने के सवाल पर डीएसओ आपा खो बैठे।
विज्ञापन