फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunken monkey mischief in Banda, snatches bottle from the hands of alcoholics

Banda: बंदर का उत्पात...गटागट पीता है शराब, हाथों से छीन लेता है बोतल, पुलिस बोली- जल्द पकड़ा जाएगा

Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
सार

मटौंध थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शराबी बंदर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह बंदर ज्यादातर शराब के ठेकों के आसपास की घूमता नजर आता है।
 

विज्ञापन
Drunken monkey mischief in Banda, snatches bottle from the hands of alcoholics
मटौंध गांव में शराब की बोतल से शराब पीता बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें बंदर शराब की बोतल लिए गटागट शराब पी रहा है। यह वीडियो वायरल से होने से लोग बंदर की इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह बंदर कहीं भी शराब देखता है, वहां पहुंच जाता है। शराबियों के हाथों से बोतल छीन लेता है और खुद पीने लगता है। लोगों को कहना है कि यह बंदर ज्यादातर शराब के ठेकों के आसपास की घूमता नजर आता है।
विज्ञापन

बंदर की यह हरकत कौतुहल का विषय बनी हुई है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। बंदर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए टीम भी बनाई जाएगी। बंदर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed