फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drunken husband set fire in home Bilhaur kanpur

घर में आग लगाने के बाद गंगा में तैरकर भाग गया नशेड़ी पति, बाल-बाल बची पत्नी और तीन बच्चे

Wed, 08 May 2019 11:49 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
drunken husband set fire in home Bilhaur kanpur
जला हुआ घर दिखाती पीड़ित ममता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर जुलाहा गांव में शराब का लती पति ने पत्नी से झगडने के बाद तीन मासूम बच्चों की परवाह किए बगैर अपने घर में आग लगा दी। अचानक घर से उठती लपटों को देख पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से अपनी और बच्चों की जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को आया देख शराबी पति गंगा में तैरकर गैर जनपद भाग गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गंगा कटरी ग्राम पंचायत अकबरपुर सेंग के ग्राम प्रधान शशिकांत ने बताया कि पंचायत के गांव मतलबपुर निवासी राकेश पुत्र छम्मी लाल नशेबाज हैं और आए दिन शराब के नशे में पत्नी ममता सहित अपने पड़ोसियों से मारपीट करता है। बुधवार की शाम तीन बजे राकेश नशे की हालत में घर आया और पत्नी से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर राकेश ने घर में आग लगा दी। ममता जब तक कुछ समझ पाती तब तक घर आग का गोला बन गया। चीखपुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने जैसे-तैसे ममता और उसके तीन मासूम बच्चों को आग की लपटों से बचाया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मतलबपुर जुलाहा गांव में घर में आग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन आग लगाने वाला नशेबाज राकेश गंगा में तैरकर भाग गया। पीड़ित ममता यदि पुलिस को तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी। ममता ने बताया कि पति के आग लगाने से उसकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है। जिससे उसके बच्चों को दो जून की रोटी की समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed