फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk man lies in drain for two hours, dies

Kanpur News: दो घंटे नशे की हालत में नाली में पड़ा रहा युवक, मौत

Wed, 19 Aug 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drunk man lies in drain for two hours, dies
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के रुरगांव स्थित एक स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर को एक युवक नशे की हालत में दो घंटे तक नाली में पड़ा रहा। गश्त के दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो उसे नाली से निकाल कर अस्पताल ले गई। देर रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रुरगांव के परिषदीय विद्यालय के बाहर कच्ची नाली में मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब एक 45 वर्षीय युवक नशे की हालत में गिर गया। काफी देर तक वह नाली व आसपास जलभराव में इधर-उधर गिरता रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे नाली से निकालने का प्रयास किया और न ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। बल्कि वीडियो बनाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे नाली में पड़े रहने से कीचड़ नाक व मुंह में भर जाने से वह बेहोश हो गया। करीब पांच बजे के करीब निकले पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस कर्मी उसे नाली से निकाल कर सीएचसी पुखरायां में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के नाली में यहां वहां गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला किया युवक नशे की हालत में नाली में गिरा था। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी। फिलहाल शव को मॉर्चरी में रखकर शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed