{"_id":"68ffe0daa174493bdd0ef531","slug":"drug-department-to-file-case-against-fake-medicine-sellers-kanpur-news-c-362-1-ka11001-133962-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नकली दवा बेचने के मामले में ड्रग विभाग करेगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नकली दवा बेचने के मामले में ड्रग विभाग करेगा मुकदमा
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड में नकली दवा बेचने के मामले में ड्रग विभाग अब सीएमएम कोर्ट में मुख्य आरोपी राहुल अग्रवाल पर परिवाद दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने इससे पहले ही थाने में भी एफआईआर दर्ज करा दी है।
ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि राहुल अग्रवाल नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था। अब उस पर कड़ी कार्रवाई हो इसके लिए हम सीएमएम कोर्ट में ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18/27 के तहत परिवाद दाखिल करेंगे। इसमें नकली दवाओं के मामले में कम से कम तीन साल और अधिकतम आजीवन कारावास सजा का प्रावधान है। बता दें कि इस मामले में राहुल अग्रवाल की बेटी जेल में है और पत्नी भी फरार है।
ड्रग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून में नकली दवाओं के मामले में सेन पश्चिम पारा निवासी मुलायम सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है और पुलिस ने उसे भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।