फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dropped hightension wire on bus two killed

यूपी के उन्नाव में बड़ा हादसा, बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 2 की मौत 15 से ज्यादा गंभीर

Sat, 19 Aug 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Dropped hightension wire on bus two killed
उन्नाव में हादसे के शिकार लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के बांगरमऊ इलाके के पास एक चलती बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया। तार के गिरते ही बस में करंट दौड़ गया। इस दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


उन्नाव बांगरमऊ के पास शनिवार रात 12 बजे के करीब बस जा रही थी तभी अचानक एक हाईटेंशन तार बस के ऊपर गिर गया। बस में करंट उतर आया। दो यात्रियों ने करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। बाकी और भी यात्रियों को झटका लगा। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


- मथुरा से यात्रा कर वापस आई दर्शनार्थियों से भरी बस उन्नाव बिल्हौर मार्ग पर ग्राम  जिरीकपुर के सामने बिजली के तार की चपेट में आ गई

- बस में फंसे लोगों को निकालने का चल रहा प्रयास

- घटना में म्रतक
1-नंदकिशोर 45 दारापुर थाना फतेहपुर चौरासी।
2-प्रेमवती 45 पत्नी स्व.ओमप्रकाश बहादुरपुर F84
-----
- झुलसे
रामबाबू 30 पन्नी टोला बांगरमऊ
संतोष 27 गणेशगंज बांगरमऊ
कुसमा 32 बहादुर खेर F84
फूलमती 40 बहादुर खेड़ा F84
रमाकांति 50 शहबाजपुर बांगरमऊ
बिटाना 50 काली मिट्टी बांगरमऊ
रामजानकी 55 दारापुर F84
गुड्डी 50 दारापुर F84

- 13 अगस्त को प्राइवेट बस कई गांवों के 45 लोगों को लेकर दर्शन के लिए मथुरा गई थी। इनमे 8 बच्चे थे

-करीब 20 महिलाएं शामिल थीं
- आज रात वापस लौटी बस
- रात करीब 12.30 जिरिक पुर के पास हुआ हादसा 
- बस का चालक लापता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed