फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drones will monitor power thieves

बिजली चोरों पर नजर रखेगा ड्रोन

Fri, 01 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drones will monitor power thieves
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
कानपुर। शहर में बिजली चोरी करने वालों पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी। ड्रोन में हाई मेगा पिक्सल के कैमरे होंगे और जीपीएस सिस्टम भी होगा। कैमरे से गली-गली तक में रिकॉर्डिंग होगी और इलाके की लोकेशन मिलेगी। ड्रोन सिस्टम केस्को मुख्यालय से जुड़ा होगा और वहां सारा डाटा कलेक्ट किया जाएगा। इससे बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी। इससे यह भी पता चलेगा कि किन इलाकों में क्या फॉल्ट हैं और बिजली आ रही है या नहीं। साथ ही गुजैनी में 220 केवी ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनेगा जिससे साउथ सिटी में बिजली फॉल्ट कम होंगे।
विज्ञापन

  इसके अलावा अक्तूबर से बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय टीमें घर-घर जाकर कनेक्शन देंगी। रनियां में गुरुवार को कानपुर जोन के बिजली अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने यह जानकारी दी। बैठक में केस्को के चीफ इंजीनियर योगेश हजेला और अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) जीसी झा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

साउथ सिटी में फॉल्ट होंगे कम
गुजैनी में 220 केवी ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनाने पर चर्चा हुई। पॉवर ग्रिड से इन सबस्टेशनों को बिजली मिलती है और यहां से 33 केवी केस्को सबस्टेशनों को बिजली दी जाती है। इस ट्रांसमिशन के बन जाने से साउथ सिटी में फॉल्ट बहुत कम हो जाएंगे। लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अभी तक यहां नौबस्ता के 220 केवी ट्रांसमिशन से बिजली दी जाती है लेकिन आबादी और कनेक्शन बढ़ने से यह ओवरलोड हो चुका है। केस्को अफसरों ने बताया कि गुजैनी में करीब 3000 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम ने उपलब्ध करा रखी है। प्रस्ताव भी जा चुका है। ऊर्जा सलाहकार ने शासन से मंजूरी दिलाने को कहा है।
जल्द बनने लगेगा फूलबाग ट्रांसमिशन
फूलबाग में प्रस्तावित 220 केवी ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। केस्को ने अधिसूचना जारी कर इसका निर्माण कार्य जल्द चालू कराने को कहा है ताकि फॉल्ट जल्दी दूर हो सकें। इसके बनने से फूलबाग, परेड, बिरहाना रोड, कलक्टरगंज, माल रोड, आलू मंडी, घंटाघर, एक्सप्रेस रोड, चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, मूलगंज, मेस्टन रोड, शिवाला, पटकापुर जैसे शहर के बीचोबीच घनी आबादी वाले इलाकों में होने वाले बिजली के फॉल्टों से शहरियों को निजात मिलेगी। यहां वोल्टेज भी बेहतर मिलेगा।

अक्तूबर से तीन ट्रांसमिशन होंगे चालू
कानपुर देहात के रनियां, सिकंदरा और घाटमपुर तहसील के साढ़ में निर्माणाधीन 220 केवी ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन को अक्तूबर से बिजली आपूर्ति को कहा गया है। इन तीनों सबस्टेशनों से बिजली सप्लाई शुरू होने से कानपुर देहात में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने में आसानी होगी। सचेंडी, नवेड़ी और शिवली में 132/11 केवी सबस्टेशन बनाने पर भी मुहर लग चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed