फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drivers were informed about traffic rules in the workshop.

Kanpur News: कार्यशाला में चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drivers were informed about traffic rules in the workshop.
कानपुर देहात। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को आरई सस्टेनेबिलिटी (यूपी वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट) के परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा विषय व यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन व जन जागरूकता के महत्व को बताया गया। इस दौरान चालकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। वहीं प्रोजेक्ट प्रमुख बसंत कुमार, रवि सिंह ने पर्यावरण व स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। योगेंद्र मोहन चौधरी और इंसिलेटर हेड एलके पांडेय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं राह वीर सम्मान व कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

वहीं, प्रवर्तन की टीम ने रूरा-अकबरपुर रोड, बारा व नगर क्षेत्र में अभियान चलाते हुए मानक से अधिक सवारी बैठाने पर 19 ऑटो का चालान किया। जबकि बिना हेलमेट के 28 व ओवरलोडिंग कर संचालित दो डंपर पर कार्रवाई की। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े होने पर 27, बिना नंबर प्लेट के संचालित 17 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed