{"_id":"6aea41c9ddc9ffbae1069222","slug":"drivers-and-conductors-found-driving-roadways-buses-without-uniforms-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151558-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना वर्दी के रोडवेज बस चलाते मिले चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना वर्दी के रोडवेज बस चलाते मिले चालक-परिचालक
Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रायपुर से रनियां के बीच परिवहन निगम की तरफ से मंगलवार को रोडवेज बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान अलग-अलग डिपो की करीब 28 बसों को रोककर जांच की गई है। किसी भी बस में बिना टिकट यात्रा करते यात्री तो नहीं मिले लेकिन छह बसों के चालक व परिचालक बिना वर्दी के पाए गए। इन्हें पहली बार पकड़े जाने पर चेतावनी दी गई है।
रोडवेज डिपो में कौन चालक है कौन परिचालक इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। बसों के चालक-परिचालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यदि किसी स्थिति में कोई शिकायत करनी होती है तो यात्री को उनके नाम की जानकारी नहीं मिल पाती। जागरूक यात्री बस नंबर के आधार पर शिकायत करते हैं जबकि दूसरे यात्री बिना शिकायत के ही चले जाते हैं।
परिवहन निगम ने बस चालकों के लिए नियम तो कई बनाए हैं लेकिन चालक और परिचालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। माती डिपो से तैनात एटीआई जय कुमार नायक ने जांच की तो झांसी, उरई, बांदा, फजलगंज, औरैया व विकासनगर डिपो की एक-एक बस के चालक और परिचालक बिना वर्दी के मिले। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। संबंधित डिपो से इन पर 50-50 रुपये का जुर्माना लगाए जाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
......................
यह है चालक व परिचालकों का ड्रेस कोड
चालक - खाकी पैंट-शर्ट, काले जूते, बैज व नेम-प्लेट।
परिचालक - लाइट ग्रे-पैंट-शर्ट, काले जूते व नेम प्लेट।
......................
ड्रेस कोड का पालन न करने पर यह है जुर्माना
बिना ड्रेस के चालक व परिचालकों के मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रथम बार 50 रुपये, द्वितीय बार 250 रुपये व तृतीय बार बिना ड्रेस के मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश हैं।