फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   driver of JE is also under the grip of CBI

चित्रकूट: जेई का चालक भी सीबीआई के शिकंजे में, कार्रवाई से विभाग में पसरा सन्नाटा

Wed, 04 Nov 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Nov 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
driver of JE is also under the grip of CBI
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने मंगलवार को अवर अभियंता रामभवन के लापता चालक को भी उसके गांव से हिरासत में ले लिया। सीबीआई की टीम तीनों से एक गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। सोमवार को रात ग्यारह बजे तक दोनों जेई से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को सुबह से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जेई, एई और जेई के चालक से सीबीआई की टीम एक युवती की मौत के मामले में पूछताछ कर रही। युवती के परिजनों ने कोर्ट से जेई व उसके चालक पर खुदकुशी करने कोे मजबूर करने का आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने मंगलवार की सुबह गेस्ट हाउस में जेई रामभवन और एई आरपी वर्मा को बुलाया। सोमवार को इन दोनों से रात 11 बजे तक पूछताछ करने के बाद घर जाने दिया गया था। मंगलवार को सीबीआई टीम ने दोनों इंजीनियर की मदद से चालक अभय कुमार को कछारपुरवा गांव के आवास से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गेस्ट हाउस में जेई रामभवन व चालक अभय से बंद कमरे में सीबीआई की टीम ने अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। दोपहर बाद दोनों को लेकर सीबीआई टीम कई स्थानों पर गई और जांच की।

सूत्रों का कहना है कि मामले में एई की कोई संलिप्तता नहीं है, लेकिन जेेई और उसके चालक अभय की सूचना पर सीबीआई टीम ने अपने साथ रखा है। उधर, सोमवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग कार्यालय में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा।

कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जहां एक-दूसरे से बात करने से परहेज कर रहे, वहीं बाहरी व्यक्ति से मिलने से कतरा रहे हैं। कार्यालय में दोनों जेई और उनके चालक अभय कुमार को लेकर चर्चा करते रहे। 

सीबीआई की कार्रवाई का विभाग से वास्ता नहीं
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीबी सिंह ने बताया कि सीबीआई द्वारा दो इंजीनियर से पूछताछ की जानकारी मिली है। मंगलवार को भी वह अदालत के काम से प्रयागराज में हैं। इतना तय है कि यह पूछताछ किसी विभागीय काम के सिलसिले में नहीं है। जेई रामभवन का पुराना मामला है, जिस पर जांच हो रही है।

आठ साल पहले युवती ने की थी खुदकुशी
अवर अभियंता रामभवन को सिंचाई कालोनी में आवास आवंटन था, लेकिन वह कालोनी के बाहर मंदाकिनी पुल के आगे दुग्ध डेयरी के सामने किराये में कमरा लेकर रहते हैं। वह मूल रूप से बांदा के नरैनी के निवासी हैं। सन् 2012 में कपसेठी गांव की युवती ने खुदकुशी की थी, जिस पर जेई व उसके चालक पर युवती के परिजनों ने प्रताड़ित करने व कई अन्य आरोप लगाए थे। युवती के परिजनों ने अदालत में पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed