{"_id":"84924060e4ccb44765cceb63777d99f1","slug":"drinking-water-connection-from-the-new-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से मिलेंगे नई पाइप लाइनों से पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से मिलेंगे नई पाइप लाइनों से पेयजल कनेक्शन
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 05 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम की ओर से छह मई से पेयजल के लिए नई पाइप लाइनों से कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएंगे। फिलहाल यह सुविधा साउथ सिटी के बर्रा, गुजैनी, उस्मानपुर और रतनलाल नगर के लिए है। लेकिन, जैसे-जैसे पाइप लाइन बिछने का काम पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे इसका दायरा भी बढ़ेगा।
कनेक्शन के लिए जलकल विभाग में पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज और शुल्क जमा करने होंगे। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके गुप्ता ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की पेयजल योजना फेस-1 और फेस-2 के तहत लगभग 90 प्रतिशत काम हो चुका है।
बर्रा शास्त्री चौक चौराहे से सचान गेस्ट हाउस की तरफ स्थित बर्रा-2 रामजानकी मंदिर के आगे तक डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछा दी गई है। गुजैनी, रतनलाल नगर और उस्मानपुर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बिछाने का काम अंतिम चरण में है। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि फिलहाल गुजैनी, रतनलाल नगर, बर्रा और उस्मानपुर में कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जो भवन स्वामी नया कनेक्शन चाहते हैं, उन्हें जल निगम नए कनेक्शन देगा। कनेक्शन भवन स्वामी के नाम से ही दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें मकान की रजिस्ट्री, जमा हाउस टैक्स की रसीद आदि दिखानी होगी।
जलकल विभाग में आवेदनपत्र, दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा करने होंगे। उसकी रसीद जल निगम को दिखाएंगे, तब उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा। जल निगम अलग से कोई शुल्क नहीं लेगा।
उधर, जलकल विभाग जोन-5 के अधिशासी अभियंता एनएम चौधरी ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्री की कापी, 25.62 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर एरिया के हिसाब से डवलपमेंट चार्ज, न्यूनतम 502 रुपये से लेकर मकान के क्षेत्रफल के हिसाब से कनेक्शन शुल्क और नगर निगम में रोड कटिंग चार्ज जमा करना पड़ता है।