{"_id":"61fec0e6ef75d9484f794770","slug":"dreams-of-daughter-s-marriage-and-pucca-house-faded-akbarpur-news-knp6790597120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-ओलावृष्टि से धूमिल हुए बिटिया की शादी के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-ओलावृष्टि से धूमिल हुए बिटिया की शादी के अरमान
विज्ञापन
राजपुर में बारिश व ओलावृष्टि से गिरी गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। बारिश और ओलावृष्टि ने किसी की बेटी की शादी तो किसी का घर पक्का बनाने का सपना धूमिल कर दिया। गेहूं, सरसों, आलू और मटर की फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल में लागत निकलना भी मुश्किल है।
राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के बीहड़ पट्टी के गांवों में किसानों की आजीविका खेती पर आधारित है। गुरुवार शाम अचानक बारिश व ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी फसल प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि के चलते सरसों का फूल और फली झड़ने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से गेहूं पीला पड़ने की आशंका है। खेतों में मटर की फलियां गिरने से उसकी बढ़वार प्रभावित होगी। चना की फसल को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार लखन लाल राजपूत ने बताया कि कृषि विभाग के अफसरों से ब्लॉक वार सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
----
केस एक
इस बार तीन बीघा में सरसों की फसल बोई है। ओलावृष्टि से फूल और फली झड़ने लगी है। बारिश से बेटी खुशी की शादी धूमधाम से करने का सपना पानी में बह गया है। - उमाशंकर, सरदारपुर
विज्ञापन
----
केस दो
बारिश व ओलावृष्टि से पांच बीघा मटर की फलियां टूटकर खेतों में गिर गईं। फसल तबाह होने से बच्चों के अच्छी पढ़ाई के लिए गैरजनपद भेजना था। - विनोद कुमार, मदियापुर
----
केस तीन
इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की संभावना थी। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में खाद बीज की लागत निकालना भी मुश्किल होगा। - शिवाजी पाल, मदियापुर
----
केस चार
कई सालों से फसल में नाममात्र का फायदा हो रहा है। इस बार बारिश ने तो घर पक्का बनवाने का सपना तोड़ दिया है। कच्चे घर में ही रहना पड़ेगा। - लालता प्रसाद, मदियापुर