{"_id":"67d9acfbe0130f497a0f08a2","slug":"drank-alcohol-with-his-friends-then-went-into-ganga-saying-that-he-wanted-to-wash-away-his-sins-died-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दोस्तों संग शराब पी, फिर पाप धोने की बात कह गंगा में उतरा, डूबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दोस्तों संग शराब पी, फिर पाप धोने की बात कह गंगा में उतरा, डूबने से गई जान
Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
सार
Kanpur News: गंगा में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना कोहना के कल्लूपुरवा घाट की है। बेटे की मौत की खबर सुन कारोबारी के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से युवक की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहना थानाक्षेत्र के कल्लूपुरवा घाट पर सोमवार दोपहर कारोबारी के बेटे ने दोस्तों के साथ गंगा किनारे बैठकर शराब पी। फिर पाप धोने की बात कहकर गंगा में नहाने चला गया। गहराई में जाने से वह डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगाें ने गंगा में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला।
बिठूर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कल्याणपुर के आईआईटी गेट निवासी हरिनाम सिंह यादव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलावा आयरन शॉप, सिक्योरिटी एजेंसी और ट्रांसपोर्ट काम भी काम हैं। उनके परिवार में पत्नी मालती, बेटी रीतू, रुचि व इकलौता बेटा प्रांजुल (22) था। प्रांजुल छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से बीबीए कर चुका है।
कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर प्रांजुल इंदिरानगर निवासी दोस्त नवीन कुमार मिश्रा व एक अन्य महिला मित्र के साथ नहाने के लिए कार से गंगा बैराज गया था। नहाने से पहले तीनों ने गंगा बैराज स्थित एक दुकान से शराब और बीयर खरीदी। वहां से कल्लूपुरवा घाट पहुंचे जहां गंगा किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद प्रांजुल नशे की हालत में नवीन से सारे पाप धोने की बात कहते हुए गंगा में उतर गया। गंगा में तेज बहाव के चलते वह गहराई में चला गया। दोनों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रांजुल को बाहर निकाला।

इस बीच नवीन की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रांजुल के परिजन उसे आनन-फानन बिठूर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां देर रात करीब तीन बजे डॉक्टर ने प्रांजुल को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
इकलौते बेटे की मौत से आहत कारोबारी हरिनाम ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस की एक टीम शराब की दुकान पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में शराब व बीयर लेते हुए दिखाई दिए। वहीं, बीयर शाॅप पर नवीन किसी को इशारे से बुलाते हुए कैद हुआ। पुलिस मामले में नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दोनों ने साथ में किया था बीबीए
नवीन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि प्रांजुल से उसकी दोस्ती यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में ही बीबीए किया था। अभी डिग्री नहीं मिली है। इसलिए दोनों अक्सर एक साथ यूनिवर्सिटी आते जाते भी रहते थे।
नवीन ने दी थी प्रांजुल के पिता को हादसे की जानकारी
नवीन ने बताया कि हादसे के बाद उसने घटना की जानकारी के लिए प्रांजुल के पापा को कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने घटना की जानकारी प्रांजुल की बहन रुचि को दी। फिर प्रांजुल के पापा का कॉल बैक आया तो उन्हें हादसे की जानकारी दी।

नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल