{"_id":"6a514f10989b7e94d4042b1c","slug":"drains-overflow-following-95-mm-of-rainfall-waterlogging-in-the-industrial-area-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145599-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 9.5 मिमी बारिश से उफनाए नाले, औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 9.5 मिमी बारिश से उफनाए नाले, औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव
Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से हर दिन बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक जिले में 9.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। झमाझम बारिश से रनियां औद्यागिक क्षेत्र में नाले उफना गए तो हाईवे की सर्विस लेन जलमग्न हो गई। कई रास्तों पर जलभराव से राहगीरों व वाहन सवारों को परेशानी हुई।
मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इधर बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कई बार में रुक रुककर झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक मैथा तहसील क्षेत्र में 19 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में 11 मिमी और अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 10 मिमी बारिश हुई। रसूलाबाद व सिकंदरा तहसील क्षेत्र में छह-छह मिमी और सबसे कम डेरापुर तहसील क्षेत्र में पांच मिमी बारिश हुई।
जिले में औसत बारिश 9.5 मिमी रिकार्ड की गई। झमाझम बारिश अब खेतीबाड़ी के मुफीद हो गई है। तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। इधर रनियां औद्योगिक क्षेत्र व रनियां नगर में नाले उफना गए तो जगह-जगह जलभराव हो गया है। नगर पंचायत कार्यालय के पास और हाईवे के सर्विस रोड और फैक्टरियों के सामने जलभराव हो गया। जलभराव से निकलने के लिए मजदूरों और वाहन सवारों को परेशानी हुई। हाईवे का सर्विस रोड जलमग्न होने से पैदल राहगीर करीब दो घंटे नहीं निकल सके। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।