फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain construction with bricks inscribed with Shri Ram villagers created a ruckus work stopped

Kanpur: श्रीराम लिखी ईंट से नाली निर्माण, ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा…काम ठप, ठेकेदार से बहस भी हुई

Tue, 24 Dec 2024 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में श्रीराम लिखी ईंट से नाली निर्माण पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान का मौके पर बुलवाया। ग्राम प्रधान ने श्रीराम लिखी ईंट को हटवा दिया और दूसरे मार्क की ईट मंगवाकर निर्माण कराने की बात कही।

विज्ञापन
Drain construction with bricks inscribed with Shri Ram villagers created a ruckus work stopped
नाली निर्माण में श्री राम लिखी ईंट का प्रयोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में बनी पंचायत के डंबरपुरवा गांव में हो रहे नाली निर्माण में श्रीराम लिखी ईंट का प्रयोग देख आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इसका विरोध किया। मौके पर टिकरा चौकी इंचार्ज अनिल मालिक पहुंचे और ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह को मौके पर बुलवाया।

विज्ञापन

ग्रामीण विवेक पांडेय की नाली निर्माण करा रहे ठेकेदार से बहस हो गई। विरोध के चलते ठेकेदार लेबर-मिस्त्री को लेकर वापस चला गया। राकेश बाजेपेई का कहना है कि नालियों में गंदा सीवर का पानी बहता है और ऐसी जगह भगवान श्रीराम के नाम की ईंट का प्रयोग उनकी आस्था को चोट पहुंचाता है।

विज्ञापन

दूसरे मार्क की ईट से होगा निर्माण
ग्रामीणों की मांग है कि जिन श्रीराम लिखी ईट से अब तक नाली निर्माण हुआ उन्हें हटवाकर किसी और मार्क के नाम की ईट का प्रयोग होना चाहिए। ग्राम प्रधान ने श्रीराम लिखी ईंट को हटवा दिया और दूसरे मार्क की ईट मंगवाकर निर्माण कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed