फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. SP Singh with the winning players in the women's cricket tournament.

Kanpur News: द सुपर वीमेन की टीम ने जीता महिला क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. SP Singh with the winning players in the women's cricket tournament.
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ डॉ.एसपी सिंह । - फोटो : महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ डॉ.एसपी सिंह ।
फोटो 07::
विज्ञापन




सैफई। नर्सेज डे के उपलक्ष्य में सैफई मेडिकल कॉलेज के परिसर में बुधवार देर शाम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। मुकाबले में द सुपर वीमेन की टीम ने द वंडर वीमेन को आखिरी ओवर में हराकर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में द वंडर वीमेन की कप्तान निर्मला टिग्गा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की ओर से मधुबाला ने 69 रन की शानदार पारी खेली, वहीं तनवीर ने 32 रनों का योगदान दिया।
निर्धारित ओवरों में टीम ने कुल 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द सुपर वीमेन की ओर से गरिमा ने 56 रन व रेशम ने 49 रन की उम्दा पारी खेली। दोनों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के चलते टीम ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। गरिमा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में गिरीश चंद्र और अनुराग ने अंपायरिंग की, जबकि स्कोरिंग का कार्य रोहित ने किया। सफल आयोजन में राजेश कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह और मुख्य नर्सिंग अधिकारी लवली जेम्स ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। नर्सिंग अधीक्षिका रूपम दीक्षित, गीता कुमारी और नमिता कुमारी ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed