फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Sanjay Kapoor becomes the new chairman of the UP T-20 League, and Dr. Nidhipati is re-elected as UPCA president

Kanpur News: डॉ. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के नए चेयरमैन, डॉ. निधिपति एकबार फिर से यूपीसीए अध्यक्ष

Fri, 31 Oct 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay Kapoor becomes the new chairman of the UP T-20 League, and Dr. Nidhipati is re-elected as UPCA president
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 20वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) गुरुवार को लैंडमार्क होटल में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को यूपी टी-20 लीग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


वह प्रदेश के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान का स्थान लेंगे। गाजीपुर के संजीव सिंह को लीग का कन्वीनर बनाया गया। सभा में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने डॉ. निधिपति सिंहानिया को एकबार फिर से यूपीसीए का अध्यक्ष घोषित किया। वह तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं पिछली कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष रहे कानपुर के प्रेम मनोहर गुप्ता इस बार सचिव पद पर चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर गाजियाबाद के राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव पद पर इलाहाबाद के उमर मुस्तफा हसन और कोषाध्यक्ष पद पर कानपुर के सचिन आनंद शुक्ला चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन आनंद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के भतीजे हैं और उन्होंने ग्रीनपार्क में आयोजित भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच, कानपुर प्रीमियर लीग तथा हाल ही में संपन्न भारत-ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सभा में निर्णय लिया गया कि बीसीसीआई में यूपीसीए का प्रतिनिधित्व राजीव शुक्ला ही करेंगे। इसके अलावा यूपीसीए की एपेक्स काउंसिल के 11 पदों पर भी सर्वसम्मति से सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशान, करन पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफूद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा और उमर अहमद सदस्य चुने गए।


सीनियर चयन समिति में प्रवीण और जूनियर में कमलकांत बने चेयरमैन
आम सभा में विभिन्न समितियों की भी घोषणा की गई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को सीनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं जूनियर चयन समिति की जिम्मेदारी कमलकांत कनौजिया को सौंपी गई है। महिला चयन समिति की कमान प्रियंका शैली के हाथों में दी गई है। सीनियर पुरुष चयन समिति में प्रवीण कुमार के साथ रिजवान शमशाद, आशीष विस्टन जैदी, मृत्युंजय त्रिपाठी और उत्कर्ष चंद्रा शामिल हैं।

जूनियर चयन समिति में कमलकांत कनौजिया, ब्रिजेंद्र सिंह, रंजीत यादव, अरविंद सोलंकी और जाहिद अली को जगह मिली है। महिला चयन समिति में प्रियंका शैली के साथ कश्मीरा जैन, श्वेता सिंह, सीमा सिन्हा और क्षमता श्रीवास्तव को रखा गया। अंपायर कमेटी में मनोज पुंडीर, एसपी सिंह, तन्मय श्रीवास्तव को चुना गया।



अन्य समितियों में भी सौंपी गई जिम्मेदारी
पूर्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव को क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी, नवनीत सहगल को महिला क्रिकेट गवर्निंग काउंसिल, फैजल शेरवानी को चैलेंजर ट्रॉफी आयोजन समिति, अब्दुल वहाब को डिस्ट्रिक्ट कमेटी, कमल चावला को इवेंट एंड अवार्ड कमेटी, जीएन तिवारी को डिसिप्लिनरी कमेटी, मो. फहीम को मीडिया कमेटी, माधव सिंघानिया को मार्केटिंग कमेटी, रियासत अली को गाजियाबाद स्टेडियम एवं एकेडमी कमेटी, सीए जावेद को पिच एंड ग्राउंड कमेटी, पूर्व यूपी टी-20 लीग चेयरमैन डीएस चौहान को इंटरनेशनल मैच आयोजन समिति, प्रदीप गुप्ता को एडवाइजरी कमेटी, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम कमेटी और इशरत महमूद को रिफार्म कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed