फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Nidhipati Singhania became the President of UPCA

Kanpur News: यूपीसीए के अध्यक्ष बने डॉ. निधिपति सिंहानिया

Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Nidhipati Singhania became the President of UPCA
नि​धिपति सिंहानिया। - फोटो : आर्काइव
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के आगामी 30 अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए रविवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में निर्विरोध नई कार्यकारिणी बन गई है। नई कार्यकारिणी में डॉ. निधिपति सिंहानिया अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष, प्रेम मनोहर गुप्ता सचिव, उमर मुस्तफा हसन संयुक्त सचिव, सचिन आनंद शुक्ला कोषाध्यक्ष, गवर्निंग काउंसिल दो पदों पर डॉ. संजय कपूर और संजीव कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। यही दोनों यूपी टी-20 लीग संचालन की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने नामों की अंतिम सूची जारी कर उसे यूपीसीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब 30 अक्तूबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया औपचारिक भर रह जाएगी। इसके साथ ही एपेक्स समिति के सदस्य के रूप में सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशन, करण पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफुद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा और उमर अहमद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यूपीसीए की वार्षिक आमसभा 30 को
यूपीसीए की वार्षिक आमसभा इस बार कमला क्लब में ना होकर लैंडमार्क होटल में 30 अक्तूबर को होगी जबकि एक दिन पहले 29 अक्तूबर को अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया सभी सदस्यों को भोज कराएंगे। यह आयोजन कमला नगर काॅलोनी स्थित मुख्य लॉन में होगा। इसके लिए सभी सदस्यों को आमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार यूपीसीए की सभी कमेटियां लगभग फाइनल हो चुकी हैं, फिर भी अंतिम मुहर इसी दिन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed