फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Ashish Kumar appointed assistant coach of the Indian University Cricket Team

Kanpur News: भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के सहायक कोच बने डॉ. आशीष कुमार

Fri, 05 Dec 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ashish Kumar appointed assistant coach of the Indian University Cricket Team
कानपुर। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया बिल्ट्राल क्रिकेट सीरीज 2025 का आयोजन आठ से 19 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होगा। इसमें भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में छह टी-20, एक वनडे और एक तीन दिवसीय मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन


इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशीष कुमार कटियार को भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सीरीज का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में हो रहा है। डॉ. कटियार का चयन उनके उत्कृष्ट कोचिंग अनुभव, विशेषज्ञता व विश्वविद्यालय खेलों में निरंतर योगदान को देखते हुए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईयू अध्यक्ष और सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि पर डॉ. कटियार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. आशीष कुमार कटियार खेल विज्ञान, बायोमैकेनिक्स, परफॉर्मेंस एनालिसिस, व्यायाम शरीर क्रिया विज्ञान, प्रशिक्षण भार प्रबंधन, प्रतिभा पहचान और खिलाड़ी विकास मॉडल के क्षेत्र में अग्रणी शोधकर्ता और प्रशिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed