फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr Anushka's location found in Rohtak in hair transplant case

Kanpur News: रोहतक में मिली डॉ अनुष्का की लाेकेशन

Tue, 20 May 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dr Anushka's location found in Rohtak in hair transplant case
कानपुर। केशवपुरम की क्लीनिक पर हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पनकी और फर्रुखाबाद के इंजीनियर की हुई मौत के मामले में फरार चल रही डॉ. अनुष्का की लोकेशन रोहतक में मिली है। पुलिस की टीम एक बार फिर से उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई है। सर्विलांस, पश्चिम जोन की स्वॉट और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश तलाश में हाथ पैर मारती रही, जबकि शहर से रोहतक और कई अन्य शहर आवाजाही करने की सूचना पुलिस के पास आई है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद निवासी इंजीनियर मयंक कटियार की केशवनगर स्थित इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 19 नवंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया, जिसकी वजह से डॉक्टर ने अपना ठिकाना बदल दिया। पहले केशवपुरम में कार के शोरूम के नीचे क्लीनिक का संचालन हो रहा था। बाद में पति डॉ. सौरभ तिवारी के साथ एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के नजदीक अपार्टमेंट में बने क्लीनिक में बैठने लगीं थी। पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट भी उन्होंने किया था। 13 मार्च को उनकी हालत बिगड़ी और 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। विनीत की पत्नी जया की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने नौ मई को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ. अनुष्का की लोकेशन रोहतक में मिली है।
विज्ञापन

शहर के 13 लोगों से की गई पूछताछ

डॉ. अनुष्का के पास ये कोई दो मरीज ही नहीं बल्कि रोज एक दर्जन से अधिक हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले आते थे। हालांकि पुलिस को केवल अब तक 13 लोग ही मिले हैैं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। हालांकि डॉ. अनुष्का की तलाश में लगे पुलिस कर्मियों की माने तो दोनों पति पत्नी किस नंबर का इस्तेमाल कर बातचीत कर रहे हैैं और किससे बात कर रहे हैैं? इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों ने खड़े कर दिए हाथ

हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर सभी विभागों ने हाथ खड़े कर दिए हैैं। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो कानपुर में कई जगह अवैध तरीके से हेयर ट्रांसप्लांट कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे लोगों को अंग भंग होने, लकवा और जान जाने तक का खतरा रहता है।



विवेचना चल रही है, कई टीमों को लगाया गया है। डॉ अनुष्का की लोकेशन मिली है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगी। मेडिकल विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed