फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Anand is the sixth Vice-Chancellor at CSA who has not completed his full term in the last 20 years

Kanpur News: सीएसए में पिछले 20 सालों में कार्यकाल पूरा नहीं करने वाले डॉ. आनंद छठे कुलपति

Thu, 30 Oct 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anand is the sixth Vice-Chancellor at CSA who has not completed his full term in the last 20 years
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में एक बार फिर कुलपति ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे दिया। पिछले 20 सालों में डॉ. आनंद कुमार छठे कुलपति हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। डॉ. सुशील सोलोमन ही एक मात्र कुलपति रहे जो अपना कार्यकाल पूरा करके संस्थान से विदा हुए।
विज्ञापन


सीएसए में 2023 को कुलपति पद ग्रहण करने वाले डॉ. आनंद कुमार सिंह ने तीन साल पूरे होने से पहले ही 13 अक्तूबर को त्याग पत्र दे दिया। इसे राज्यपाल ने 28 अक्तूबर को स्वीकार किया और चार्ज मंडलायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन


इससे पहले भी कई कुलपति अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। कुछ विवाद, तनाव तो कुछ दूसरे विवि में जॉइन करने के चलते पद को छोड़ते चले गए। कई कुलपतियों पर तो नियुक्तियों को लेकर गंभीर आरोप भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रो. वीके सूरी, डॉ. जीसी तिवारी, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. मुन्ना सिंह और डॉ. डीआर सिंह भी अपरिहार्य कारणों से अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। प्रो. वीके सूरी नौ अक्तूबर 2006 से चार नवंबर 2008 तक, डॉ. जीसी तिवारी तीन जुलाई 2009 से नौ मई 2012 तक, डॉ. पीके शर्मा आठ अगस्त 2012 से 11 अप्रैल 2013 तक, डॉ. मुन्ना सिंह 23 अक्तूबर 2013 से दो मई 2015 तक, डॉ. डीआर सिंह 11 फरवरी 2020 से 15 जनवरी 2023 तक कुलपति पद पर कार्यरत रहे।


पिछले 20 वर्षों में विवि में कार्यवाहक कुलपति भी तैनात रहे। इसमें 2009 में दिनेश सिंह, 2012 में मुकुल सिंघल, 2013 में शालिनी प्रसाद आईएएस रहीं। मुकुल सिंघल मात्र एक दिन के लिए ही कुलपति बने। इसके अलावा डॉ. वीपी कनौजिया, प्रो. एचके सहगल, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. एसएल गोस्वामी, प्रो. राजेंद्र सिंह और डॉ. बिजेंद्र सिंह भी इसी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed