{"_id":"6ac40ca631ceab4770010e81","slug":"dps-kalyanpur-players-shine-on-day-1-of-baby-games-kanpur-news-c-362-1-ka11002-158073-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेबी गेम्स के पहले दिन डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेबी गेम्स के पहले दिन डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ी छाए
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में सोमवार से कानपुर ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित बेबी गेम्स का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें तीन से साढ़े आठ वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स, रस्साकशी, ताइक्वांडो और तीरंदाजी के मुकाबले हुए। स्पर्धाओं में डीपीएस कल्याणपुर के छात्रों का दबदबा रहा।
छह से आठ वर्ष की 100 मीटर दौड़ में जयपुरिया स्कूल की सैशा मिश्रा ने पहला, डीपीएस कल्याणपुर की शार्वी ने दूसरा और डीपीएस बर्रा की अदित्री व डीपीएस कल्याणपुर की अनायरा ने तीसरा स्थान जीता। बालक वर्ग में रैपिड ग्लोबल स्कूल के आदित्य कुमार ने पहला, डीपीएस कल्याणपुर के शांतनु ने दूसरा और डीपीएस के शौर्य सिंह व जयपुरिया स्कूल के तेजस्व सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
50 मीटर बालिका वर्ग में सैशा प्रथम, शार्वी द्वितीय और अनायरा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य कुमार ने पहला, डीपीएस कल्याणपुर के राज गौतम ने दूसरा और शांतनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। साढ़े तीन से साढ़े चार वर्ष की 30 मीटर दौड़ में एमएस इंटरनेशनल के हसन नजीर ने पहला, एआरएमएस स्कूल के शिवाई ने दूसरा और ओपन प्री एआरएम स्कूल के कृषिव श्रीवास्तव तीसरा स्थान जीता।
विज्ञापन
100 मीटर रिले में डीपीएस कल्याणपुर विजेता, जयपुरिया स्कूल कैंट उपविजेता और प्रभात पब्लिक स्कूल सर्वोदय नगर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका रिले में डीपीएस कल्याणपुर ने पहला, जीडी गोयनका ने दूसरा और प्रभात पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रस्साकशी के साढ़े छह से साढ़े आठ वर्ष वर्ग में अथर्व, विहान, आद्विक और फहद की टीम विजेता रही। साढ़े तीन से साढ़े चार वर्ष में करियांश पारीख, स्पर्श कश्यप, सात्विक तिवारी, रिवान सिंह और अथर्व प्रताप सिंह की टीम ने बाजी मारी। तीरंदाजी के साढ़े चार से साढ़े छह वर्ष वर्ग में रुद्रा अनुराग गुप्ता ने स्वर्ण और हार्दिक चंदेल ने रजत पदक जीता। इसी आयु वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के यथार्थ सिंह स्वर्ण, अद्वैत सिंह रजत, आद्विक सिंह व सिवाय कांस्य पदक विजेता रहे।