Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS Barra and Harmilap School in the semi-finals

Kanpur News: डीपीएस बर्रा और हरमिलाप स्कूल सेमीफाइनल में

Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
DPS Barra and Harmilap School in the semi-finals
कानपुर। श्यामनगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को केएसएस इंटर स्कूल वालीबॉल ओपन गर्ल्स जोन-बी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं ने शानदार सर्विस, अटैक, स्मैश और ब्लॉकिंग का प्रदर्शन किया। डीपीएस बर्रा, हरमिलाप, यूपी किराना और केआर एजुकेशन सेंटर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने जेडी एजुकेशन सेंटर को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। दूसरे मैच में डीपीएस बर्रा ने जेएलटी एजुकेशन सेंटर को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने कड़े संघर्ष के बाद सरस्वती विद्या मंदिर को 2-1 से पराजित किया। चौथे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने डीडीवीएन चकेरी को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन


पांचवें मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। छठे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने श्रीराम स्कूल पनकी को 2-0 से हराया। सातवें मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने सुभाष पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ चैंपियन टीम का फैसला होगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर एवं सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट और अर्चित भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed