फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS Azadnagar and Singhania School in the final.

Kanpur News: फाइनल में डीपीएस आजादनगर और सिंहानिया स्कूल

Thu, 15 Oct 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
DPS Azadnagar and Singhania School in the final.
कानपुर। कल्याणपुर स्थित चिंटल्स स्कूल में कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर स्कूल टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप चल रही है। प्रतियोगिता में शहर के 25 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बुधवार को बालक वर्ग में पदमपत सिंहानिया स्कूल ने डीपीएस आजादनगर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर ने सिंहानिया स्कूल को 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-9 बालिका वर्ग में हितांशी, भव्या, मिष्टी और माही ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में मृणांक, वेदांश, रुद्रांश, रिदान, अनिकेत राज, मनमोहन, शुभांश और रिवान अगले दौर में पहुंचे। अंडर-11 बालिका वर्ग में हितांशी, भावना सिंह, मिष्ठी तिवारी, आदित्री, प्रतिष्ठा शुक्ला, ईशानी सिंह, मनीषा बाजपेई और माही सिंह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में शुभ तिवारी, आद्विक माहेश्वरी, सर्वब्रिज, रेवांस अरोड़ा, उन्मुख ठाकुर, विभव खन्ना, दक्षित वर्मा और उज्ज्वल ठाकुर ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-13 बालक वर्ग में ध्रुवांक, अधिराज मजूमदार, मानस पोतानी, अपराजिता सिंह, शुभ तिवारी, ईशान अग्रवाल, आद्विक और विद्यमान गुप्ता क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। बालिका वर्ग में देवर्षिका शुक्ला, पंखुड़ी, अनन्या वर्मा, देविना मीणा, नाविका बाजपेई, वेदित्या रावत और भाव्या सिंह ने अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, चिंटल्स स्कूल की चेयरपर्सन अनुराग विज, निदेशक कविशा विज, प्रधानाचार्य स्मिता धवन और कानपुर टेबल टेनिस संगठन के सचिव संजय टंडन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed