फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Donate blood and save lives

Kanpur News: रक्तदान करें और दूसरों का जीवन बचाएं

Wed, 08 Oct 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Donate blood and save lives
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 11 अक्तूबर शनिवार को रक्तदान शिविर फजलगंज स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे से लगाया जाएगा। इसमें आप सभी स्वेच्छा से भाग लेकर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान का फायदा सिर्फ रक्त लेने वाले को ही नहीं बल्कि देने वालों को भी होता है। हर 18 से 65 वर्ष तक के उम्र वाले लोग रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


रक्तदान में पंजीकरण कराने के लिए 9336200355 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसके लिए आयु 18 से 65 वर्ष और वजन 45 किलो से ज्यादा होने चाहिए। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एस के गौतम ने बताया कि रक्तदान से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन नियंत्रित रहता है। बीमारियां नहीं होती हैं। बीपी और शुगर ठीक होगा तो हार्ट अटैक की आशंका कम होगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। रक्तदान करने में पिछले 48 घंटों में कोई दवा न ली गई हो, अगर ली है तो चिकित्सक को जरूर बता दें। रक्तदान से पहले भरपूर नींद लें, एक दिन पहले से ही शराब का सेवन न करें, रक्तदान से पहले हल्का भोजन लें और धूम्रपान पहले और बाद में भी न करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा के अनुसार रक्तदान से रक्तदाता और रक्तग्राही दोनों को फायदा होता है। ट्रॉमा, एक्सीडेंट, सर्जरी आदि बीमारियों के रोगियों की जरूरत पूरी होती है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों जैसे सिकल सेल एनीमिया, ए प्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया जैसी बीमारियों में जिन्हें रक्त मिलता है उनका जीवन आप बचा रहे हैं। इससे बड़ा पुण्य कोई और नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान के बाद खूब पानी पीएं, जंक फूड का सेवन न करें, ऐसे खाद्य पदार्थ लें जिसमें आयरन प्रचुर मात्रा में हो। रक्तदान के बाद 15-20 मिनट आराम जरूर करें। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है। रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया होती है। हर बार नई सुई और पैकेट का इस्तेमाल किया जाता है और बाद में उसे नष्ट कर दिया जाता है। नए और साफ उपकरणों से संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed