फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dogs were dragging a piece of human body in Auraiya, the remains were scattered on the railway track

Auraiya: इंसानी जिस्म का टु़कड़ा घसीट रहे थे कुत्ते, रेल ट्रैक पर बिखरे थे अवशेष, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Wed, 26 Apr 2023 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Apr 2023 06:56 PM IST
सार

Auraiya Crime: दिबियापुर थाना क्षेत्र में जानवर द्वारा इंसानी शरीर के टुकड़े घसीटे जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि रात में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। शव के अवशेष काफी दूर तक फैले हुए थे।

विज्ञापन
Dogs were dragging a piece of human body in Auraiya, the remains were scattered on the railway track
घटनास्थल पर जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पर कुछ अवशेष शेष रह जाने से बुधवार सुबह कुत्ते उन्हें लेकर बिझाई गांव जा पहुंचे। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि रात में ट्रेन की चपेट में आए युवक के शरीर के अवशेष रेल ट्रैक पर रह गए थे। इसके बाद में पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव बिझाई एवं आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि किसी व्यक्ति के हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंका गया है। शव के टुकड़े कुत्ते घसीटकर ले जा रहे हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर हुई थी मौत
पड़ताल करने पर पता चला कि रात में लगभग साढ़े 10 बजे दिल्ली हावड़ा अप रेल ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। तेज रफ्तार ट्रेन से हादसा होने के कारण शव के टुकड़े काफी दूर तक फैल गए थे। रात में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- आगे की कार्रवाई की जा रही है
अंधेरे में काफी मात्रा में शव से टुकड़े पुलिस ने उठा लिए थे और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की थी। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि सुबह मिले शव के अवशेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed