{"_id":"61baeb6413fe7f731d0e9cb0","slug":"dog-had-footprints-not-leopard-in-gsvm-medical-college-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जिसे मान रहे थे तेंदुए के पंजों के निशान वो निकले कुत्ते के, जिला वन अधिकारी ने कहा- अफवाहों से सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जिसे मान रहे थे तेंदुए के पंजों के निशान वो निकले कुत्ते के, जिला वन अधिकारी ने कहा- अफवाहों से सावधान रहें
Thu, 16 Dec 2021 01:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:02 PM IST
सार
प्राचार्य और अन्य डॉक्टरों के सामने पंजों के निशान की नाप जोख कर बताया कि यह निशान कुत्ते के पंजों के हैं न की तेंदुए के। तब जाकर उन्हें यकीन हुआ।
विज्ञापन
जीएसवीएम में निरीक्षण करती टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में जिस जानवर के पंजों के निशान को तेंदुआ का बताकर अफवाह उड़ाई जा रही थी वे पद चिह्न तेंदुए के नहीं कुत्ते के हैं। बुधवार को मेडिकल कालेज परिसर पहुंची वन विभाग की टीम ने परीक्षण के बाद यह बयान जारी किया।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने प्राचार्य व अन्य डॉक्टरों को कुत्ते और तेंदुए के पंजों के बारे में बारीकी से समझाया। तब उन्हें यकीन हुआ। मंगलवार को कॉलेज के एल-ए सेक्टर में एक आवास के पीछे किसी जानवर के पंजों के निशान देख लोगों ने तेंदुआ होने की आशंका जता दी।
विज्ञापन
ऐहतियात के तौर पर प्राचार्य डॉ. संजय काला ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने परिसर में छानबीन कर बताया था कि तेंदुए की चहलकदमी यहां नहीं हुई है। फिर भी लोगों में दहशत कम नहीं हुई।
विज्ञापन
दहशत को कम करने के लिए बुधवार को भी वन विभाग की टीम कॉलेज गई। प्राचार्य और अन्य डॉक्टरों के सामने पंजों के निशान की नाप जोख कर बताया कि यह निशान कुत्ते के पंजों के हैं न की तेंदुए के। तब जाकर उन्हें यकीन हुआ।
मेडिकल कॉलेज में जो पंजों के निशान मिले हैं वे कुत्ते के हैं न कि तेंदुए के। किसी भी जानवर के पद चिह्न दिखते ही लोग तेंदुए के पंजे होने की अफवाह उड़ा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैल रही है। अफवाहों से सावधान रहें। - अरविंद सिंह, जिला वन अधिकारी