{"_id":"5c49cb99bdec224dab5ff624","slug":"dog-ate-dead-body-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को नोच-नोचकर खाता रहा कुत्ता...जिम्मेदारों का रवैया आपको हैरान कर देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को नोच-नोचकर खाता रहा कुत्ता...जिम्मेदारों का रवैया आपको हैरान कर देगा
Fri, 25 Jan 2019 12:29 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हैलट पोस्टमार्टम परिसर में बुधवार को संवेदनहीनता की हद हो गई। हादसे में जान गवाने वाले एक व्यक्ति के शव को मॉर्चरी के पास एक कुत्ता नोच-नोचकर खाता रहा और किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने देखा तो कुत्ते को भगाया। अधिकारी इस मामले की जिम्मेदारी लेने से कतराते रहे।
व्यक्ति की दुर्घटना में मौत रामबाग में हुई थी। हंगामा होने लगा तो पुलिस जल्दी से शव को उठाकर पोस्टमार्टम को ले आई। शव को पोस्टमार्टम के पीछे की तरफ मॉर्चरी के पास रख दिया गया। जिस कपड़े से शव को ढांका गया था, वह खून से सना था। एक कुत्ता वहां आ गया और नोचकर मांस खाने लगा। मोर्चरी के पास जहां शव रखा गया था, वहां लावारिस लाशें रखी जाती हैं।

पोस्टमार्टम कर्मचारियों का कहना है कि शव को सील नहीं किया गया था। पंचनामे के बाद शव को अंदर रखते हैं। वैसे भी मॉर्चरी मेडिकल कॉलेज के अंडर में है, वहां की व्यवस्था वे जानें। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि संवेदनशील मामला है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगेंगे। इस संबंध में हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्य से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन