{"_id":"670e711f4b52a818590a8ce5","slug":"doctors-in-ima-observed-symbolic-hunger-strike-for-12-hours-in-support-of-movement-against-kolkata-incident-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोलकाता की घटना के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में आईएमए में डॉक्टरों ने 12 घंटे किया सांकेतिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोलकाता की घटना के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में आईएमए में डॉक्टरों ने 12 घंटे किया सांकेतिक अनशन
Tue, 15 Oct 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:13 PM IST
सार
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ अमानवीय घटना के विरोध में आईएमए में डॉक्टरों ने 12 घंटे सांकेतिक अनशन किया। डॉक्टरों ने सामूहिक अनशन करने के साथ ही 10 सूत्री मांग उठाई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया सांकेतिक अनशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ अमानवीय घटना के विरोध में आमरण अनशन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में आईएमए में डॉक्टर सांकेतिक सामूहिक अनशन पर बैठे। आईएमए मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय शाखा में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अनशन किया गया। इसके साथ ही डॉक्टरों ने बांहों पर काली पट्टी बांधी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी और सचिव डॉ.कुणाल सहाय ने बताया कि सांकेतिक सामूहिक अनशन पूरे देश में एसोसिएशन की शाखाओं ने किया है।
डॉक्टरों ने सामूहिक अनशन करने के साथ ही 10 सूत्री मांग उठाई। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि कोलकाता के युवा डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर 10 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। तीन डॉक्टरों की हालत गंभीर हो गई है। 10 सूत्रों मांगों में पारदर्शी न्याय सुनिश्चित किए जाने के साथ स्वास्थ्य सचिव को हटाने की भी मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ सहाय ने किया। इस मौके पर डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ विकास मिश्रा, डॉ देवज्योति देवराय, डॉ अनुराग मेहरोत्रा, डॉ नवतेज शर्मा, डॉ एनडी शर्मा, डॉ आशीष कुमार, डॉ क्षमा शुक्ला, डॉ अमित सिंह गौर आदि रहे।