फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors declared IPS Surendra dead

कानपुर: आईपीएस सुरेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ा, 5 दिन पहले की थी सुसाइड की कोशिश

Sun, 09 Sep 2018 06:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Doctors declared IPS Surendra dead
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास मृत घोषित
पांच दिनों से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे आईपीस सुरेंद्र कुमार दास ने आज दम तोड़ दिया। सीएमएस राजेश अग्रवाल ने बताया कि आईपीस सुरेंद्र ने रीजेंसी अस्पताल में रविवार को 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। आईपीस की मौत की सूचना मिलते ही समूचा पुलिस विभाग व परिजन शोक में डूब गए। 
विज्ञापन

Doctors declared IPS Surendra dead
आईपीएस सुरेंद्र दास
दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लगातार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Doctors declared IPS Surendra dead
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
बैचमेट सुरेंद्र दास को बचाने के लिए 16 आईपीएस अफसर दिन-रात जद्दोजहद कर रहे थे। यूपी, दिल्ली में एक्मो मशीन नहीं मिली तो साथियों ने मशक्कत कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से मुंबई से मशीन और डॉक्टरों की टीम चार्टर प्लेन से बुलाई। कानपुर में रीजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विदेश के भी किसी हॉस्पिटल में सुरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराते तो इसी तरह से इलाज किया जाता। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था। आईपीएस सुरेंद्र के सुसाइड करने के पांच दिन बाद भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। 


आईपीएस सुरेंद्र दास से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें...
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
सुसाइड से पहले आईपीएस ने गूगल पर सर्च किए थे ''मरने के तरीके'', दूसरा सच तो होश उड़ा देगा
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइड से दो दिन पहले पत्नी के साथ देखी थी 'स्त्री' फिल्म 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed