{"_id":"5b900c5e867a557ff83014e3","slug":"sp-surendra-kumar-das-commit-suicide-admitted-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया था। रीजेंसी अस्पताल में एसपी ने आज दम तोड़ दिया। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट के साथ फोरेंसिक टीम ने शाम को एसपी पूर्वी के आवास की जांच की। टीम ने उनके बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया है। एक्सपर्ट का मानना है कि एसपी पूर्वी की पत्नी रवीना खुद भी डॉक्टर हैं। पति के जहर खाने का पता चला तो उन्होंने असर कम करने के इरादे से पति को कई उल्टियां भी कराई थीं। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले गईं। पुलिस ने अघोषित तरीकेसे आवास को अपनी निगरानी में ले लिया है। वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
आगे की स्लाइड में- उस वक्त उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे
आगे की स्लाइड में- उस वक्त उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार का हाल जानने कई बैचमेट भी अस्पताल पहुंचे थे। आईपीएस चारू निगम, विक्रम कुमार, पूजा समेत कई अफसर अपने-अपने तैनाती जिले से यहां आए। उन्होंने दिल्ली और मुंबई के डॉक्टरों से उनकी तबियत के बारे जानकारी देकर इलाज के बारे में मशविरा किया था। सभी अफसरों का कहना है कि सुरेंद्र कुमार का व्यवहार और स्वभाव काफी अच्छा था। शाम को सुरेंद्र की पत्नी डॉ.रवीना अस्पताल से बाहर निकलीं और सरकारी गाड़ी में बैठ कर चलीं गईं। उस वक्त उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। कुछ देर बाद वह फिर लौटकर अस्पताल आ गईं थीं।
आगे की स्लाइड में- असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे ससुर
आगे की स्लाइड में- असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे ससुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार के ससुर डॉ. रामेंद्र सिंह ईएसआई निदेशालय में असिस्टेंट डॉयरेक्टर भी रहे। ईएसआई के डॉयरेक्टर डॉ. एसएमए रिजवी का कहना है कि डॉ. रामेंद्र को असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर पदोन्नति मिली थी। 2015 में सरकार ने उन्हें रिवर्ट कर मेडिकल ऑफीसर बना दिया।
आगे की स्लाइड में- इस बारे मां इंदू ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया
आगे की स्लाइड में- इस बारे मां इंदू ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार ने जहर खाने की खबर पाकर उनके भाई नरेंद्र, भाभी सुनीता और मां इंदू अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में वेंटीलेटर पर सुरेंद्र कुमार को देखकर परिजन फफक पड़े थे। सुरेंद्र ने किन घरेलू कारणों से जहर खाया, इस बारे मां इंदू ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
आगे की स्लाइड में- आईपीएस सुरेंद्र का लेटर मिला, होगी फोरेंसिक जांच
आगे की स्लाइड में- आईपीएस सुरेंद्र का लेटर मिला, होगी फोरेंसिक जांच