फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors check symptoms of 23, diagnose six with dengue

Kanpur News: डॉक्टर ने लक्षण देख 23 की करवाई जांच, छह को निकला डेंगू

Fri, 31 Oct 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doctors check symptoms of 23, diagnose six with dengue
इटावा। बदलते मौसम में जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल से मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को 1151 मरीजों ने पंजीकरण कराया। वहीं, डॉक्टरों ने 23 मरीजों की जांच करवाई तो छह मरीजों डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से 12 बजे मरीजों के पर्चे बनवाएं गए। करीब 350 बुखार के मरीज पहुंचे। शेष पेट दर्द, सिर दर्द, डायरिया आदि रोगों के मरीज रहे। फिजीशियन डॉ. शांतनु निगम ने सबसे अधिक 178 मरीज देखे। इसके अलावा त्वचा रोग व नाक, कान व गला संबंधी रोगों के मरीज आए। शुक्रवार को पैथोलॉजी लैब में 44 मरीजों ने किट से मलेरिया की जांच कराई। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 23 मरीजों की डेंगू की जांच करवाई गई। इसमें छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो डेंगू मरीजों को भर्ती कराया गया। अब कुल भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या चार हो गई है। दो माह के अंदर डेंगू के 78 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed