फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors and patients forgot Kovid protocol in the health fair of Kanpur dehat

कानपुर देहात के आरोग्य मेले में चिकित्सक व मरीज भूले कोविड प्रोटोकाल

Mon, 06 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors and patients forgot Kovid protocol in the health fair of Kanpur dehat
आरोग्य मेला के दौरान उरसान पीएचसी में बिना मास्क के मौजूद डॉक्टर व मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जिस विभाग को इससे बचाव की जिम्मेदारी दी गई है, उसी के अधिकारी लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजपुर, रसूलाबाद के कहिंजरी, पहाड़ीपुर, डेरापुर के नुनारी, संदलपुर के उरसान, शिवली सहित अन्य पीएचसी में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक बिना मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर के मरीजों को देखते नजर आए। यहां पहुंचे मरीज व तीमारदार भी कोविड नियमों के प्रति लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 28 पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉक्टरों ने 1274 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण वाले 468 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1035 मरीजों की किट से डेंगू की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। 43 लोगों की मलेरिया जांच हुई। जिले में 136 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। अकबरपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि कई पीएचसी में डॉक्टर मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करते मिले।

उन्हें कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डॉक्टरों से लगातार मास्क लगाने की अपील की जा रही है। अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed