फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Doctor saved patients life by donating blood in Chitrakoot district hospital

Chitrakoot: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पेश की मिसाल, पहले किया रक्तदान...फिर बचाई मरीज की जान

Thu, 08 Dec 2022 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

चित्रकूट जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चे को डॉक्टर ने अपना ब्लड देकर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, यहां एक कुपोषित बच्चे को खून की कमी होने पर हालत बिगड़ गई थी। बच्चे की मां का ब्लड न मैच होने पर पीड़ित महिला परेशान थी।

विज्ञापन
Doctor saved patients life by donating blood in Chitrakoot district hospital
रक्तदान करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं डॉक्टर धरती पर भगवान का स्वरूप होता है। इसका प्रमाण चित्रकूट जिले में तब देखने को मिला, जब रक्त की कमी से जान पर बनी सत्येंद्र को कहीं से रक्त नहीं मिला। इस पर इलाज करने वाले डॉक्टर ने खुद रक्तदान कर जान बचाई।

विज्ञापन

पहाड़ी के परसौंजा निवासी तुलसी का 22 माह का सत्येंद्र गंभीर कुपोषित और एनीमिया से पीडि़त था। परिजनों ने कई जगह इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य लाभ न होने पर उसे मंगलवार को जिला अस्पताल लाया गया। कुपोषित वार्ड में उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इलाज करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि उसे खून की बहुत कमी थी और बेहद कमजोर था। परिजनों से रक्त चढ़वाने के लिए रक्त दिलाने की बात कही। बुधवार तक कोई इंतजाम न हो पाने से बच्चे की हालत बिगड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खुद पहल कर डॉ. अग्रवाल ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। इसके बाद अपनी देखरेख में बच्चे को रक्त चढ़वाया। देर शाम तक बच्चे की हालत में काफी सुधार बताया गया है। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने डॉ. अग्रवाल के प्रयास की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed