फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor dies in road accident, angry MBBS students block the road, maternal uncle lodges report

Kannauj: सडक हादसे में डॉक्टर की मौत, आक्रोशित एमबीबीएस छात्रों ने रोड किया जाम, मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 21 Mar 2024 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

Kannauj News: बुधवार देर रात तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सीओ ऑफिस के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें डॉक्टर की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित छात्रों ने जाम लगा दिया। इसके चलते देर रात करीब चार घंटे तक तिर्वा-कन्नौज मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन
Doctor dies in road accident, angry MBBS students block the road, maternal uncle lodges report
एमबीबीएस छात्रों ने रोड किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में देर रात चाय पीकर मेडिकल कॉलेज वापस जा रहे बाइक सवार डॉक्टर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गुस्साए डॉक्टर व एमबीबीएस छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब चार घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर छात्रों ने जाम को खोल दिया। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 2016 बैच के श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के द्विपकला गांव निवासी डॉ. कपिल देव त्रिपाठी मेडिसिन विभाग में जूनियर डॉक्टर के पद तैनात थे। बुधवार देर रात करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज के बाहर चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। चाय पीकर वापस जा रहे बाइक सवार कपिल को तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में डॉक्टर की मौत की खबर सुनते ही एमबीबीएस छात्रों व अन्य डॉक्टरों में रोष व्याप्त हो गया और मेडिकल कॉलेज के बाहर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया और कार्रवाई को लेकर मांग करने लगे।

पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया
सड़क पर जाम की खबर सुनते ही सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और छात्रों को समझाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी पाल, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष ने पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। करीब चार घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर छात्रों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम काराने के बाद शव को घर लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हादसे में भांजे की मौत हो जाने पर गुरुवार को बलराम पुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सिकटीहवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कार चालक ठठिया थाना क्षेत्र के दौलत पुर गांव निवासी रामू के खिलाफ लापरवाही से कार चालने पर बाइक सवार की मौत हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि चालक समेत कार पुलिस हिरासत में है। मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर की गई है।

एमबीबीएस छात्र व सीओ के बीच हुई नोकझोंक
देर रात सड़क पर जाम की सूचना पर पहुंची सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई व छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। छात्रों ने हादसे के दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लापरवाही के आरोप को लेकर सीओ व छात्रों के बीच नोकझोंक हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed