Kanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर दंपत्ति को बेचा अपना घर, दीपावली के बाद होगा गृहप्रवेश
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर दंपत्ति श्रीति कटियार और डॉक्टर शरद कटियार को अपना कल्याणपुर का बंगला बेच दिया है। बता दें कि डॉक्टर दंपति बिल्हौर में निजी हॉस्पिटल चलाते हैं और दीपावली के बाद गृह प्रवेश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर कस्बे के शिरीष हॉस्पिटल संचालित करने वाले डॉक्टर दंपति शरद कटियार और उनकी पत्नी श्रीति कटियार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का इंद्रा नगर, महर्षि दयानंद विहार कल्याणपुर स्थित बंगला ले लिया है। डॉक्टर दंपति ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जी से अनुरोध करने पर उन्होंने दीपावली उपहार उन्हें सुरक्षा संरक्षा के लिए सौंपा हैं।
डॉ. शरद कटियार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथी और कल्याणपुर, कानपुर देहात में उनके कार्यों को देखने वाले आनंद कुमार से उनका पुराना परिचय है। आनंद कुमार द्वारा ही उन्हें पहले दिल्ली के 12 जनपथ पर पूर्व राष्ट्रपति जी से उनकी मुलाकात करवाई गई।
इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने पहले आनंद कुमार को कल्याणपुर के उक्त बंगला की पॉवर ऑफ अटार्नी की और नए घर की शुभकामनाएं दीं। 20 अक्तूबर को पत्नी डॉ. श्रीति कटियार ने कानपुर सदर उप निबंधक कार्यालय में आनंद कुमार से उक्त बंगला ले लिया।
हम लोग जल्द से जल्द गृह प्रवेश की तैयारियों में जुटे हैं और प्रत्येक दशा में दीपावली के बाद उक्त बंगला में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दें कि डॉ. शरद ने उक्त बंगला की कीमत न बताते हुए पूर्व राष्ट्रपति का उपहार बताया है। अभी तक पूर्व राष्ट्रपति के इंद्रा नगर वाले आवास पर सुरक्षा बलों की तैनाती प्रोटोकाल के तहत रही है।