फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do not keep mobile at bedtime

सोते समय पास न रखें मोबाइल, हो सकता कैंसर

Mon, 18 Feb 2019 05:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Feb 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Do not keep mobile at bedtime
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ऑडीटोरियम में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। फ्रंटीयर इन इनवायरमेंट, हेल्थ एंड बायोसाइंसेज विषय पर आयोजित सेमिनार के दूसरे दिन एमडीयू रोहतक विवि से आईं प्रो. विनीता शुक्ला ने बताया कि मोबाइल से निकला रेडिएशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मोबाइल को दूर रखना मुमकिन नहीं है, इसलिए उसका प्रयोग संभलकर करना चाहिए।
विज्ञापन


लंबे समय तक मोबाइल से बात करने के बजाए बार-बार मिलाकर बात करनी चाहिए। मोबाइल को बंद करने के बाद सोते समय लोग तकिया के नीचे रखते हैं। इससे रेडिएशन का शरीर पर प्रभाव पड़ता है। रेडिएशन से कैंसर हो रहा है। रिहायशी इलाके में लगे मोबाइल टॉवर भी लोगों को बीमार कर रहे हैं। डीआईटी देहरादून से आए प्रो. हावगिरे आर चितमे ने कहा, मिट्टी से भारी धातु को अलग करने के लिए ट्रांसजेनिक पौधे को विकसित किया है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से पौधा मिट्टी से भारी धातु को अवशोषित कर लेगा और मिट्टी को भारी धातु मुक्त कर देगा। कांफ्रेंस के अंत में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने अतिथियों को मोमेंटो और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यहां डॉ. शाश्वत कटियार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. आरएन कटियार, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. मिनाक्षी गुप्ता, डॉ. बृजेश कटियार, डॉ. अन्निका सिंह, डॉ. धर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में आग लगते ही बजेगा मोबाइल
जंगल में आग लगते ही आपके मोबाइल पर घंटी बजेगी। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने फास्ट 3.0 एप लांच किया है। संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. सुभाष आशुतोष ने छात्रों और डेलीगेट्स को बताया कि इस एप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आग लगने के बाद अलर्ट आ जाएगा। यह अलर्ट तब चलेगा, जब तक आग बुझ नहीं जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र में जरूरी मदद पहुंच जाएगी।


ओरल में डॉ. मंजू, पोस्टर में वैशाली-कल्पना विजेता 
सेमिनार में ओरल और पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे दो वर्ग में किया गया। पहला डेलीगेट्स का और दूसरा छात्रों का। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शाश्वत कटियार ने बताया कि डेलीगेट्स वर्ग में हुई ओरल प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में डॉ. मंजू भास्कर प्रथम, डॉ. स्वप्निल यादव द्वितीय और डॉ. संगीता पाल तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रजेंटेशन में वैशाली धनविजय प्रथम, बुशरा इकबाल द्वितीय और आशा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों के वर्ग में हुई ओरल प्रतियोगिता में बीनू राज प्रथम, आशाक हुसैन भट द्वितीय और अंकुर भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कल्पना उपाध्याय प्रथम, शहला निगार द्वितीय और राघवेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed