फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do group dance in Maa Tujhe Pranam program and win prize

Kanpur News: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में करें ग्रुप डांस, जीतें इनाम

Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Do group dance in Maa Tujhe Pranam program and win prize
कानपुर। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल, कोचिंग व अन्य डांस अकादमी प्रतिभाग कर सकती हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों की उम्र 11 से 17 वर्ष तक होनी चाहिए। 11 अगस्त को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में प्रतियोगिता होगी। इच्छुक संस्थान रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/GbLDKak2SZoF7m4w9 पर अपने समूह का पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन




प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति आधारित गानों की है। इसी थीम पर फिल्मी, लोकगीत, मैशअप आदि तैयार कर सकते हैं। एक संस्थान से एक डांस ग्रुप भाग ले सकता है। ग्रुप में आठ से 10 सदस्य होने चाहिए। पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रतिभागी छात्रों के पंजीकरण के बाद उनकी रिहर्सल की दो मिनट की वीडियो क्लिप 9335031193 नंबर पर भेजना है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। पहले नंबर पर आने वाले विजेता ग्रुप को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, दूसरा स्थान पाने वाले को 8,100 रुपये और तीसरे नंबर पर रहने वाले को 5100 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दो समूहों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के पर मोतीझील में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली के दौरान झांकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें स्कूल, सामाजिक, धार्मिक, महिला, व्यापारी, सरकारी एवं गैर सरकारी सहित सभी संस्थाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। संस्थाओं को देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित झांकियां सजाकर लाना होगा। एक संस्था से एक ही झांकी मान्य होगी। पंजीकरण के लिए 7007565205 पर अपनी संस्था का नाम और झांकी की थीम लिखकर पांच अगस्त तक व्हॉट्सअप करना है। पंजीकृत संस्थाओं 15 अगस्त को सुबह सात से साढ़े नौ बजे के बीच मोतीझील कारगिल पार्क के पास झांकी लेकर आना है। सफल प्रतिभागियों को पहला पुरस्कार 51 हजार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र, दूसरा 21 हजार, और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा। दो संस्थाओं को 5100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महिला संगठन व क्लब समूह में या अकेले प्रतिभाग कर सकते हैं। महिलाओं को समूह में किसी समाज (बंगाली, मराठी, मुस्लिम, नेपाली, माहेश्वरी) को प्रदर्शित करती हुई या सामाजिक संदेश देती हुई वेशभूषा में आना होगा। पहले नंबर पर आने वाले समूह को 11 हजार, दूसरे 5100 और तीसरे विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एकल प्रतियोगिता में बेस्ट पैट्रियॉटिक, बेस्ट फ्रीडम फाइटर और मोस्ट क्रिएटिव कॉस्ट्यूम चुनी जाने वालीं महिलाओं को 2100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतिभागी महिलाओं को 15 अगस्त को मोतीझील कारगिल पार्क के सामने सुबह नौ बजे मां तुझे प्रणाम के सेल्फी काउंटर पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 07617403311 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed