फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM league record of 459 runs in Kanpur made

कानपुर केडीएमए लीग में बने रिकार्ड 459 रन

Wed, 03 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
DM league record of 459 runs in Kanpur made

कानपुर केडीएमए क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया। मंगलवार को पालिका टर्फ मैदान में खेले गए लीग मुकाबले में कानपुर क्रिकेटर्स ने 50 ओवर में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर रिकार्ड 459 रन का स्कोर बनाया।

विज्ञापन


अमर क्लब के खिलाफ बने रन में प्रशांत अवस्थी ने 69 गेंद पर शानदार 125 रन बनाए। गोपाल सिंह ने 7 मिनट में 14 बाल में आतिशी 50 रन बनाए। टीम ने अमर क्लब को 298 रन से हराया। अमर क्लब की टीम 161 रन पर आल आउट हो गई। कानपुर क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


ओपनर प्रशांत ओमर 82 और आसिफ अनवर 79 ने टीम को ठोस शुरुआत दी। इसके बाद सुमित मिश्रा 57 और प्रशांत अवस्थी ने शतक लगाकर टीम का स्कोर 350 से ऊपर पहुंचाया। प्रशांत ने अपनी पारी में 4 छक्के और 14 चौके जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


44वां ओवर फेंकने आए सक्षम कुमार के ओवर में गोपाल ने पहली तीन गेंदों पर चौके और तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर 30 रन बटोरे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर क्लब 161 रन पर आल आउट हो गई। टीम के लिए विवेक जान ने 60 रन बनाए।


वहीं अन्य मुकाबलों में ओलंपिक ने ग्लोरी को 124 रन से, सिविल्स ने कानपुर सी क्लब को 32 रन से और केजीएससी ने वाईएमसीए को 9 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed