{"_id":"640362bb4341f102c40a0d08","slug":"dm-gave-strict-warning-to-the-encroachers-in-auraiya-strict-action-will-be-taken-against-encroachments-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: अतिक्रमणकारियों को डीएम ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- जो कब्जे नहीं हटा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: अतिक्रमणकारियों को डीएम ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- जो कब्जे नहीं हटा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करें
Sat, 04 Mar 2023 08:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:55 PM IST
सार
जिले में व्यापक जनहित में अतिक्रमण हटाओ अभियान बदस्तूर जारी है, जिसकी प्रतिदिन समीक्षा एवं अनुश्रवण डीएम स्वयं कर रहे हैं। इसके तहत डीएम ने अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों को समझाते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग बनाई जानी है। इसके साथ ही रेहड़ी दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन बनने हैं। शहर में कई जगहों पर सड़क किनारे तक अतिक्रमण फैले होने पर जिलाधिकारी ने गुरुवार को एसपी चारु निगम के साथ निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ी चेतावनी दे डाली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग कब्जे नहीं हटा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि शहर के सत्ती तालाब, लेकर जालौन रोड, कानपुर रोड पर कई जगह सड़क किनारे तक दुकानदारों के कब्जे हैं।
विज्ञापन
सख्ती से पेश आया जाएगा
इसी को लेकर अब प्रशासन सख्त हुआ है। लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमणकारियो पर शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन