फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM did a surprise inspection of CMO office 34 employees including CMO found absent instructions to stop salary

Kanpur: डीएम ने किया सीएमओ ऑफिस का औचक निरीक्षण, CMO समेत 34 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 04 Feb 2025 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:08 PM IST
सार

Kanpur News: डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत 34 कर्मचारी व डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
DM did a surprise inspection of CMO office 34 employees including CMO found absent instructions to stop salary
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, निरीक्षण किया। इसमें 101 कर्मचारियों में 34 अनुपस्थित मिलें। सीएमओ अपने कार्यालय से खुद गायब मिले। डीएम ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी मंगलवार सुबह सीएमओ ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सीएमओ समेत 34 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ की खाली कुर्सी के पास ही खड़े होकर डीएम ने बताया कि सबका वेतन रोका गया।

विज्ञापन



लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि उचित कारण बताए बिना सीएमओ का गायब होना दर्शाता है कि जब टीम का नेतृत्व करने वाला ही ऐसा है, तो बाकी की स्थिति समझ सकते हैं। आगे भी ऐसे ही औचक जांच कराई जाती रहेगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed