फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM caught the lie of the absent Deputy Education Director on phone

Kanpur News: डीएम ने फोन पर अनुपस्थित उपशिक्षा निदेशक का पकड़ा झूठ

Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
DM caught the lie of the absent Deputy Education Director on phone
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिक्षा विभाग के चार कार्यालयों का निरीक्षण किया। उपशिक्षा निदेशक राजू राणा अनुपस्थित मिले। फोन पर पूछा तो खुद को ट्रेनिंग पर जाने की बात कही। फिर डीएम ने पूछा कि अभी हैं कहां, इस पर उन्होंने बताया कि रास्ते में। डीएम ने लोकेशन पूछी- न बता पाने पर कहा कि आप अभी घर में हैं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप अपने कार्यालय में क्यों नहीं हैं। इसी तरह जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



चुन्नीगंज स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक परिसर में संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक), जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय (माध्यमिक) के कार्यालय हैं। परिसर में सुबह 10:40 बजे जिलाधिकारी पहुंचे। उन्होंने रजिस्टर से नाम बुलाकर उपस्थिति चेक की, जिसमें दो अधिकारियों के साथ बाबू, लेखाकार समेत अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि होली की छुटि्टयों की खुमारी अभी उतरी नहीं है। बिना कारण बताए अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार सैनी, कनिष्ठ सहायक वेद प्रकाश, कंचन पाल, वरिष्ठ सहायक गरीबदास अनुपस्थित मिले। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक गोविंद कुमार, लेखाकार प्रिया मंधानी व कनिष्ठ सहायक प्रतिभा सचान नदारद मिलीं। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक ललितकांत कटियार, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार तथा कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार व अमोल कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed