{"_id":"62ff4b820fbdf3704e10e54c","slug":"dm-again-sought-report-of-seven-lands-declared-non-agriculture-from-agriculture-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कृषि से गैर कृषि घोषित हुई सात भूमि की फिर मांगी रिपोर्ट, 40 जमीनों में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कृषि से गैर कृषि घोषित हुई सात भूमि की फिर मांगी रिपोर्ट, 40 जमीनों में मिली गड़बड़ी
Fri, 19 Aug 2022 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:07 PM IST
सार
डीएम विशाख जी ने चारों एडीएम के साथ की बैठक की है और कृषि से गैर कृषि घोषित हुई सात जमीनों की रिपोर्ट फिर मांगी है। वहीं, 40 जमीनों में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कृषि से गैर कृषि घोषित हुई जमीनों की जांच में डीएम विशाख जी ने सात जमीनों से संबंधित दस्तावेजों में फिर से रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को डीएम ने इस मामले में तहसील स्तर पर जांच के लिए गठित कमेटियों की रिपोर्ट के साथ एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एडीएम एलए और एडीएम सप्लाई संग बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में सामने आए 40 मामलों पर चर्चा की गई। इन जमीनों को कृषि से गैर कृषि और फिर साल भीतर ही गैर कृषि से कृषि घोषित किया गया। सात जमीनों की जांच से जुड़े दस्तावेजों में कुछ कमी मिली जिस पर दोबारा रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के आने के बाद डीएम रिपोर्ट को मंडलायुक्त को सौंपेंगेजिसके बाद वह अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि स्टांप चोरी करने वालों से वसूली के साथ-साथ इस मामले में कई आएएस व पीसीएस अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन