फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DJ operator was murdered in Amritsar, three accused arrested from Railbazar, car recovered

Kanpur Crime: अमृतसर में डीजे संचालक की हुई थी हत्या, रेलबाजार से तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

Sat, 08 Jul 2023 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 09:38 AM IST
सार

Kanpur News: 29 जून को अमृतसर के थाना रंजीत नगर एवेन्यू में कार सवार बदमाशों ने डीजे संचालक को गोली मारी थी। मामले में फरार तीनों आरोपियों को सीओडी पुल से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
DJ operator was murdered in Amritsar, three accused arrested from Railbazar, car recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रेलबाजार और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में डीजे संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी 29 जून को डीजे संचालक की हत्या करने के बाद फरार हो गए थे।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पुलिस किया,  जिसके बाद बी वारंट पर तीनों को अमृतसर लेकर रवाना हो गई। आरोपियों की पहचान अमृतसर के सिहाटा निवासी कमल कुमार, सागर और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए कमल कुमार, सागर और लवप्रीत सिंह ने 29 जून को मोहकमपुरा निवासी सुनील कुमार के बेटे साहिल को गोलियों से भून दिया था। मामले में रंजीत एवेन्यू पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को लेकर टीम अमृतसर रवाना
इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि रेलबाजार पुलिस और अमृतसर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को टीम लेकर अमृतसर रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed