Kanpur Crime: अमृतसर में डीजे संचालक की हुई थी हत्या, रेलबाजार से तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद
Kanpur News: 29 जून को अमृतसर के थाना रंजीत नगर एवेन्यू में कार सवार बदमाशों ने डीजे संचालक को गोली मारी थी। मामले में फरार तीनों आरोपियों को सीओडी पुल से गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में डीजे संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी 29 जून को डीजे संचालक की हत्या करने के बाद फरार हो गए थे।
पंजाब पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पुलिस किया, जिसके बाद बी वारंट पर तीनों को अमृतसर लेकर रवाना हो गई। आरोपियों की पहचान अमृतसर के सिहाटा निवासी कमल कुमार, सागर और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
रेलबाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए कमल कुमार, सागर और लवप्रीत सिंह ने 29 जून को मोहकमपुरा निवासी सुनील कुमार के बेटे साहिल को गोलियों से भून दिया था। मामले में रंजीत एवेन्यू पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
तीनों को लेकर टीम अमृतसर रवाना
इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि रेलबाजार पुलिस और अमृतसर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को टीम लेकर अमृतसर रवाना हो गई है।