{"_id":"5fa91beb8ebc3e9c02168819","slug":"diwali-244-additional-buses-from-november-12-to-21-lucknow-every-10-minutes-delhi-bus-in-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: 12 से 21 नवंबर तक 244 अतिरिक्त बसें, हर 10 मिनट में लखनऊ, आधे घंटे में दिल्ली की बस मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली: 12 से 21 नवंबर तक 244 अतिरिक्त बसें, हर 10 मिनट में लखनऊ, आधे घंटे में दिल्ली की बस मिलेगी
Mon, 09 Nov 2020 04:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
झकरकटी बस स्टैंड
- फोटो : amar ujala
त्योहारों पर आसपास के शहरों के लिए ट्रेनों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन रोडवेज अधिक बसें चलाकर यात्रियों की राह आसान बनाने की कोशिश में है। कानपुर से 12 से 21 नवंबर के बीच 244 अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी है। अभी करीब 500 बसें चल रही हैं।
त्योहार के मद्देनजर झकरकटी बस अड्डे पर 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहेगा। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगेगी। झकरकटी से लखनऊ के लिए हर 10 मिनट और दिल्ली के लिए हर आधे घंटे में बसें मिलेंगी। एसी बसें भी दौड़ेंगी। दिवाली और छठ पूजा पर प्रयागराज, फतेहपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, सुल्तानपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट, बांदा, दिल्ली, आगरा के अलावा पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
निगम मुख्यालय के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो को तैयारी पूरी रखने को कहा है। लोकल ट्रेनों के न चलने से ग्रामीण रूटों पर खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है। किदवई नगर डिपो के एआरएम प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में गईं बसें लौट आई हैं। स्पेशल बसों की तैयारी दो-तीन दिन में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
25 बसें रिजर्व रहेंगी
त्योहारी सीजन में 25 बसों और स्टाफ को रिजर्व में रखा जाएगा। जिन रूट पर बस क्षमता का 65 फीसदी लोड होगा, वहां बसें भेजी जाएंगी। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए रोडवेज अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।